फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day : सभी राज्यों से 72 दंपती समारोह में होंगे शामिल, इस बार दोगुना से अधिक मेहमान होंगे शामिल

Sat, 12 Aug 2023 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि इस हिसाब से करीब 5600 दंपती लाल किले पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता समारोह में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों को समारोह में बुलाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन दंपतियों से सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर इस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों से 72-72 दंपतियों को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली बुलाया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस हिसाब से करीब 5600 दंपती लाल किले पर आयोजित होने वाली स्वतंत्रता समारोह में शामिल होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में दंपतियों को समारोह में बुलाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन दंपतियों से सवाल पूछ सकते हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस वर्ष समारोह में शामिल विशेष अतिथि व लोगों की संख्या दोगुने से ज्यादा कर दी गई है। 

पिछले वर्ष जहां समारोह में सिर्फ 12 हजार लोग शामिल हुए थे। वहीं इस बार 26 हजार लोग शामिल होंगे। इनमें विशेष अतिथि, स्कूली बच्चे व राज्यों से बुलाई गए दंपती भी शामिल हैं। एक एंक्लोजर के दो हिस्से किए गए हैं। इस हिस्से में स्कूली बच्चों को बैठाया जाएगा। दूसरी हिस्से में राज्यों से आए दंपती बैठेंगे। 
विज्ञापन


आतंकी हमले का इनपुट नहीं
लाल किले की सुरक्षा संभाल रहे दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता समारोह को लेकर आतंकी हमले व किसी तरह की गड़बड़ी होने के इनपुट नहीं हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बार लाल किले की दीवारों पर कंटेनर के बजाय लोहे की पाइप लगाए जा रहे हैं। ये पाइफ करीब 30 फीट ऊंचे हैं। इस पाइप पर भारत का विशेष नक्शा बनाया जा रहा है। नक्शा बनाने के लिए विशेष रूप से कलाकार बुलाए गए हैं।

पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1,800 विशेष अतिथि होंगे शामिल
सरकार ने 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित करीब 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, 'वाइब्रेंट विलेज' के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी क्षेत्र के श्रमिकों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें