फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एनजीटी परिसर में नए कैफेटेरिया का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) परिसर में बृहस्पतिवार को एक नए कैफेटेरिया का उद्घाटन किया गया। इस सुविधा को वादकारियों, अधिवक्ताओं, आगंतुकों और अधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक स्वच्छ, सुविधाजनक और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अवसर पर एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह नया कैफेटेरिया एनजीटी परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा। साथ ही, सभी हितधारकों के लिए कार्यस्थल को अधिक सुविधाजनक और उपयोगी बनाएगा। इससे कार्यकुशलता और समग्र कार्य वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें