फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में पांच साल बाद यूजी-पीजी का नया सत्र जुलाई से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी के चारों सत्र का पहला, तीसरा, पांचवां और सातवां सेमेस्टर 28 जुलाई से
विज्ञापन


दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की कक्षाएं एक जनवरी से होंगी शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डीयू में पांच साल बाद यूजी-पीजी का नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होगा। यूजी के चारों सत्र (पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर) की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी। वहीं, पीजी की कक्षाएं भी इसी दिन से शुरू हो जाएंगी। इस साल छात्रों की कक्षाएं समय से शुरू हो सकें, इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 20 जुलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई किया गया है।
डीयू के कुलसचिव विकास गुप्ता ने स्नातक और स्नातकोत्तर के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अकादमिक कैलेंडर की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होने के बाद शीतकालीन अवकाश 18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 नवंबर से होंगी। इस सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं चार दिसंबर से होंगी। जबकि शीत कालीन अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसबंर 2026 तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दूसरा सेमेस्टर 01 जनवरी से शुरू होगा

स्नातक छात्रों के लिए दूसरे, चौथे, छठे व आठवां सेमेस्टर 01 जनवरी 2027 से शुरू होगा। इस सेमेस्टर में 21 मार्च से 28 मार्च तक मिड सेमेस्टर ब्रेक होंगे। इसके बाद फिर से कक्षाओं की शुरूआत 29 मार्च से होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 30 अप्रैल 2027 से अवकाश मिलेगा। उसी दिन से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लिखित परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र में 03 जून से 27 जुलाई 2027 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होंगे। इसके साथ ही छात्रों का प्रथम वर्ष समाप्त हो जाएगा। मालूम हो कि सीयूईटी आने से पहले अकादमिक कैलेंडर समय से जारी होता था और कक्षाएं भी तय पर शुरू हो जाती थी। लेकिन सीयूईटी आने के बाद से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत देर से होती है। वर्ष 2025 में एक अगस्त, 2024 में 29 अगस्त, 2023 में 16 अगस्त, 2022 में 02 नवंबर, 2020 में 18 नवंबर को नया सत्र शुरू हुआ था। लेकिन राहत की बात यह है कि इस बार सत्र की शुरुआत थोड़ा पहले होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें