फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सबसे पहले इन्हें दी जाएगी वैक्सीन, मंजूरी मिलने के बाद सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी 

Sun, 03 Jan 2021 01:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दिल्ली में तीन लाख स्वास्थ्य कर्मी और छह लाख फ्रंटलाइन कर्मी हैं, जिन्हें सबसे पहले कोविड का टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन

 

मालूम हो कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने रविवार को बड़ा एलान किया है। डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। 




ऐसे में एक साथ दो टीकों को मंजूरी देने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। ये वैक्सीन देश के नागरिकों को दी जाएगी। इससे पहले एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने इन दोनों वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देते हुए इसके इस्तेमाल की अनुमति के लिए डीसीजीआई से सिफारिश की थी, जिस पर आज मुहर लग गई है।
विज्ञापन


वैक्सिन को मंजूरी मिलने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि यह हमारे देश के लिए यह बहुत बड़ा दिन है। यह नए साल की शुरूआत का सबसे अच्छा तरीका है। दोनों टीके भारत में बने हैं। वे लागत प्रभावी और प्रशासन के लिए आसान कर रहे हैं । हमें बहुत कम समय में वैक्सीन का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें