फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रदूषण का असर, कई कॉलेजों में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते एक्यूआई को देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर अब कॉलेजों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई कॉलेजों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला किया है। कुछ कॉलेजों ने अवकाश भी घोषित किया है, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों को प्रदूषण से बचाया जा सके।
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स ने नोटिस जारी कर कहा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) चिंताजनक स्तर पर है, इस कारण से 10 नवंबर को कक्षाएं ऑनलाइन हो सकती हैं। कॉलेज ने यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और दिल्ली सरकार के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के दिशा-निर्देशों के तहत लिया है। कालेज नौ नवंबर को बंद रहेगा।
विज्ञापन

इसी तरह जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज ने भी नौ नवंबर को छुट्टी घोषित की है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, 10 नवंबर को सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। यह फैसला दिल्ली में लगातार खराब हो रही हवा और सरकारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


अंबेडकर कॉलेज ने दो दिन कक्षाएं ऑनलाइन चलाईं

दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को रोकने और विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉ भीमराव आंबेडकर कॉलेज ने दो दिन (6-7 नवंबर) ऑनलाइन कक्षाएं चलाईं। कॉलेज ने परिसर में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया था। सभी विद्यार्थियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे कॉलेज परिसर में कहीं भी पटाखे न जलाएं और न ही उनका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें