फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो में प्रवेश के बाद बंदर ने दिखाया हठ तो यात्रियों को उतरना पड़ेगा, दूसरी ट्रेन में करना होगा सफर

Tue, 29 Jun 2021 11:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक बंदर की विडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ऐसी घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कुछ ऐसे ही प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन
monkey inside Delhi Metro - फोटो : ट्वीटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो में प्रवेश करने के बाद अगर अगले स्टेशन पर बंदर नहीं उतरता है तो यात्रियों को उतरना पड़ेगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो के सभी कोच खाली करवाए जाएंगे, ताकि कोई परेशानी न आए। अगर, बंदर फिर भी मेट्रो से नहीं उतरता है तो उसे डिपो में ले जाने के बाद वन विभाग के सहयोग से खाली करवाया जाएग। 

विज्ञापन


हाल ही में एक बंदर की विडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ऐसी घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कुछ ऐसे ही प्रावधान किए हैं। दिल्ली मेट्रो में बंदरों के प्रवेश की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के सहयोग से एसओपी तैयार कर ली गई है। इसे जल्द ही लागू किया जाएगा, ताकि दोबारा ऐसी घटना होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह का कहना है कि ऐसी घटनाएं कम हैं। मेट्रो स्टेशन कई जगहों पर खुले हैं, ऐसे में बंदरों के प्रवेश होने की आशंका बनी रहती है। बंदर के प्रवेश करने की सूचना मिलते ही अगले स्टेशन पर अगर बंदर उतर जाता है तो सफर जारी रहेगा, वर्ना यात्रियों के लिए दूसरी मेट्रो तैयार होगी।
विज्ञापन


मेट्रो में खाने-पीने की चीजें न ले जाने की अपील
डीएमआरसी ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि सफर के दौरान खाने पीने की चीजें न रखें। इसे देखने पर बंदरों के पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है, खासकर जिन स्टेशनों के इर्द गिर्द वन क्षेत्र हैं। हालांकि ऐसी घटना बार बार न हो इसके लिए वन विभाग के सहयोग से दूसरे विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें