फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाएं राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। बुधवार को लोगों को सुबह व शाम के साथ दिन में भी सिहरन महसूस हुई। इसी बीच अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री कम है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। बुधवार को आया नगर और लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पालम में 11.3 और रिज में न्यूनतम पारा 10.4 दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि बुधवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें