फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हाइड्रोजन ट्रेन ने पांच दिन में किया 900 किलोमीटर का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत की पहली हाइड्रोजन यात्री ट्रेन ने शुरुआती पांच दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 900 किलोमीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की है। आधुनिक तकनीक अपनाने के बावजूद यात्रियों पर इसका कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला गया है। ट्रेन का किराया सामान्य डीजल मल्टीपल यूनिट (डीएमयू) सेवाओं के बराबर रखा गया है। यात्रियों को दूरी के अनुसार केवल 10 से 25 रुपये तक का किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जींद-सोनीपत रेलखंड पर 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। भारत अब अत्याधुनिक हाइड्रोजन रेल तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन पारंपरिक डीजल इंजन के बजाय दो अत्याधुनिक 1,200 किलोवाट क्षमता वाले हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम से संचालित होती है। ट्रेन में लगे फ्यूल सेल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न करते हैं, जिससे ट्रेन चलती है। यह पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त और शून्य-उत्सर्जन वाली रेल सेवा है। 10 कोच वाली यह ट्रेन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन लागत कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें