कोरोना महामारी के फिर से तेजी से फैलने के बीच लोगों ने होली वाले दिन जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने होली वाले दिन हुड़दंग मचाते हुए 871 लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के सभी थानों में डीडीएम के गाइडलाइंस के तहत कुल 72 केस भी दर्ज किए। होली वाले दिन 1696 वालों को जब्त किया गया है।
हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार कम लोगों के चालान कटे। दिल्ली ट्रैफिक अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता के चलते लोगों ने होली वाले दिन ट्रैफिक नियमों का पालन किया। लोगों ने पुलिस की बात मानी। दिल्ली प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए इस बार पार्क, बाजार, सड़क व सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी थी। लोगों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए जागरूक किया गया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारी होली वाले दिन गश्त पर उतरे थे। इसका नतीजा ये रहा कि लोगों ने कोरोना दिशानिर्देशों व ट्रैफिक नियमों का पालन किया। इस बार होली पर सिर्फ दो सड़क दुर्घटना हुईं। वर्ष 2020 में होली वाले दिन 23 सड़क दुर्घटनाएं व वर्ष 2019 में होली वाले दिन 28 सड़क दुर्घटनाएं हुई। सुखद बात ये रही कि इस बार होली पर सड़क दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल के अनुसार होली के दिन हुड़दंगियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया था और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए और दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस, स्पेशल चेकिंग टीम तैनात की गई थीं।
दिल्ली में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी, यानी इकट्ठा होकर होली खेलने की इजाजत नहीं थी। लोगों को घरों में ही होली खेलने को कहा गया था। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया था। वहीं किसी भी सार्वजनिक जगहों पर होली उत्सव की मनाही की गई थी।
पिछले वर्ष के मुकाबले कम चालान हुए
लोगों के जागरूक करने की वजह से इस बार लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन किया। यहीं कारण है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कम चालान कटे। इस बार होली पर 3446 चालान कटे, जबकि वर्ष 2020 में 4918 और वर्ष 2019 में 16556 चालान कटे थे।
मद 20121 2020 2019
बिना हेलमेट 1255 964 5092
त्रिपल राइडिंग 170 180 1446
ड्रंकन ड्राइविंग 100 726 1736
खतरनाक ड्राइविंग 121 150 326
अन्य 1800 2898 7956
होली वाले दिन लोगों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। कोरोना महामारी को देखते हुए पार्क, सड़कों व सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर मनाही थी, बावजूद लोग माने नहीं है। पुलिस ने सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने वालों के चालान काटे।
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार इस बार होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 3282 चालान काटे। इसमें बिना हेलमेट के 1255, ट्रिपलिंग में 170, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 100, खतरनाक वाहन चलाने को लेकर 121 और 1636 अन्य मामलों में चालान काटे। राहत की बात ये रही कि होली त्यौहार में दिल्ली में किसी की भी फेटल एक्सीडेंट में मौत नहीं हुई है।