फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : डीयू के हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर की एम्स में मौत, पांच वर्षीय बेटे के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 25 May 2021 08:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रोफेसर डॉ. सीएल जोनवाल के परिवार में पत्नी, एक बेटी (12) और एक बेटा (5) हैं। उनकी पत्नी दिल्ली विश्वविद्यालय में ही गणित की अस्थायी शिक्षक हैं। 
 
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीएल जोनवाल (43) कोरोना वायरस से जंग हार गए। जंतु विज्ञान के इस प्रोफेसर का मंगलवार सुबह एम्स में निधन हो गया। जोनवाल ने अपने कई साथियों के लिए अस्पतालों में बिस्तर व ऑक्सीजन का बंदोबस्त किया था, लेकिन कोरोना संक्रमण ने उनकी जान ले ली।

विज्ञापन


बीते 30 मार्च को ही उन्हें एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किया गया था। जोनवाल कॉलेज की कोविड-19 टॉस्क फोर्स के प्रमुख सदस्य थे। बताया जा रहा है कि अप्रैल के अंत में वह वायरस की चपेट में आए। मई की शुरुआत में वह अपने घर चले गए। शुरुआत में उन्हें अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हालत बिगडने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। तब से वह कोरोना से जंग लड़ रहे थे, लेकिन मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वह अपने परिवार में पत्नी, एक बेटी (12), एक बेटा (5) को छोड़ गए। पत्नी डीयू में ही गणित की अस्थायी शिक्षक हैं। उल्लेखनीय है कि डीयू में कोरोना की दूसरी लहर में पचास से अधिक शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी संक्रमण केकारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें