फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हाईकोर्ट का आदेश, एनडीए अभ्यर्थी के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करे एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्त विकार के कारण अयोग्य घोषित किया गया था
विज्ञापन

कोर्ट ने 20 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख तय की

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स को एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है। यह बोर्ड राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक अभ्यर्थी की अयोग्यता पर विशेषज्ञ राय देगा। अभ्यर्थी को रक्त विकार के कारण चिकित्सकीय रूप से अयोग्य घोषित किया गया था।


न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और रजनीश कुमार गुप्ता की अवकाश पीठ ने श्लोक सचिन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। याचिका में केंद्र सरकार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और अन्य से 2 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए श्लोक को एनडीए में प्रवेश देने की मांग की गई थी। याचिका में वायु सेना केंद्रीय चिकित्सा प्रतिष्ठान के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा 18 मार्च और 22 मई को जारी पत्रों को चुनौती दी थी, जिसमें श्लोक को भारतीय वायु सेना और त्रि-सेवाओं में नामांकन के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



18 जून के आदेश में पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता का मामला यह है कि उसका चयन भारतीय वायु सेना में नामांकन के लिए हुआ था, हालांकि मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा परीक्षण के दौरान उन्हें हीमोग्लोबिनोपैथी (एचबीई ट्रेट) के निदान के आधार पर अयोग्य पाया गया। कोर्ट ने नोट किया कि श्लोक ने परीक्षा में 226वां रैंक हासिल की थी, फिर भी चिकित्सकीय रूप से अयोग्य घोषित किया गया। इसके बाद उन्होंने 18 मार्च के बोर्ड के फैसले के खिलाफ अपील की, लेकिन अपील बोर्ड ने भी 22 मई को याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने केंद्र कि यूपीएससी, वायु सेना केंद्रीय चिकित्सा प्रतिष्ठान और अन्य को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तारीख 20 जुलाई को याचिकाकर्ता को अयोग्य घोषित करने के कारण मांगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें