राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारी बारिश से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गौतमबुद्ध नगर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital. Visuals from Jantar Mantar https://t.co/cexwSEGwKu
इस बारिश के बाद हवा में ठंडक घुल गई है और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा है, जो कि इस मौसम में सामान्य है। यह मौसमी बदलाव भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुरूप है। हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था, जिसमें कभी तेज गर्मी तो कभी हल्की बूंदाबांदी शामिल थी।
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के झंडेवालान मंदिर इलाके में बारिश से हुआ जलभराव।
#WATCH | Delhi: Rainfall triggers waterlogging in the Jhandewalan Temple area. https://t.co/XV1ifk65c4