फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग: 28 और 29 को चलेगी लू, तापमान करेगा बेहाल

Sun, 24 Apr 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली में इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बादल छाए रहे और 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ताह से धूल भरी हवाएं चलीं।
विज्ञापन
लू का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दो दिन पहले शुरू हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने लगा है। अब अगले सप्ताह के मध्य में न केवल पारा 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा बल्कि दो दिन लू का प्रकोप भी रहेगा। मौसम विभाग ने 28-29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


दिल्ली में इस सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन बादल छाए रहे और 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ताह से धूल भरी हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस कारण से तापमान 40 से नीचे ही रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें