नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में 5 साल पुराने एक एक आपराधिक मामले में भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ शनिवार को सुनवाई हुई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नेहा मित्तल की अदालत में गवाहों को बिना पूछताछ के जाने दिया। क्योंकि आरोपी के वकील ने इस आधार पर स्थगन की मांग की है कि वकील काम से विरत हैं। ऐसे में गवाह कांस्टेबल सोनू और वीर सिंह को संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से अगली तारीख 9 सितंबर को बुलाया गया है। चंदोलिया पर एक सरकारी कर्मचारी पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में चंदोलिया के खिलाफ 2020 में दिल्ली के प्रसाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। संवाद