नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में गड़बड़ियों के मामले में सुनवाई टाल दी है। मामले में एक गवाह का बयान दर्ज होना था। गवाह डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित थे, लेकिन वकीलों की ओर से न्यायिक कार्य के बहिष्कार की वजह से बयान दर्ज नहीं किया जा सका। कोर्ट ने गवाहों के बयान के लिए 8 और 9 सितंबर को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान इस मामले की आरोपी और आयोग की पूर्व अध्यक्ष और सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। उनकी ओर से पेश वकील शिवम मल्होत्रा ने मालीवाल की कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। संवाद