फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवा चुके स्वास्थ्यकर्मी अब लोगों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की जा रही है। इसके तहत वैक्सीन लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मी उनके परिजनों और अन्य लोगों को टीके के लाभ के विषय में जागरूक करेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों को कहा गया है कि वे लोगों से वैक्सीन के विषय में चर्चा करें। अगर किसी के मन में टीके को लेकर कोई संशय है तो इसका समाधान भी करें।
विज्ञापन

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर अजीत जैन ने बताया कि धीरे-धीरे दिल्ली में टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के बाद अन्य लोगों को भी टीका लगाया जाना है। देखा जा रहा है कि आम लोगों में वैक्सीन के प्रति थोड़ा डर है। इस समस्या के समाधान के लिए पहल की गई है। अब तक जितने स्वास्थ्य कर्मचारियों की वैक्सीन लग चुकी है, उनसे कहा गया है कि वह इसके प्रति लोगों को जागरूक करें। अपने परिजनों से लेकर दिन में वह जितने भी लोगों से मिलते हैं। सभी को टीके के लाभ के विषय में जागरूक करें। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे करने से जागरूक बढ़ेगी और आने वाले समय में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
बेहतर प्रतिरक्षा के लिए संतुलित आहार लें
वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल की डॉक्टर रिचा सरीन ने कहा कि वैक्सीन लगवा चुके कर्मचारियों अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहना होगा। टीका लगने के अगर कुछ दिन बाद भी बुखार, जलन या एलर्जी की समस्या हो रही है तो इसका इलाज कराएं। इस मामले में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें