फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होकर काम पर लौटे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना से ठीक होने के 25 दिन बाद सोमवार को काम पर लौट आए। सत्येंद्र जैन ने कोराना संक्रमण से ठीक होने की बड़ी वजह प्लाज्मा थेरेपी बताई। साथ ही संक्रमण से ठीक हुए लोगों से अपील की है कि वह प्लाज्मा देकर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन ने बताया कि लोगों को नियमित रूप से योग और प्राणायाम करना चाहिए। प्राणायाम करने से उनको काफी लाभ हुआ है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है। जो लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें योग को अपने जीवन का जरूरी हिस्सा बनाना चाहिए। प्लाज्मा थेरेपी के विषय में उन्होंने कहा कि इस थेरेपी की बदौलत ही वह कोरोना को मात दे पाए हैं। राजधानी में नए मरीजों में आई कमी को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी खबर है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है।
सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से सत्येेंद्र जैन के कार्यभार संभालने की जानकारी लोगों से साझा की थी। इससे बाद दोपहर करीब 12 बजे सत्येेंद्र जैन अपने दफ्तर पहुंचे। गौरतलब है कि सत्येेंद्र जैन की बीमारी के दौरान स्वास्थ्य समेत उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दे दी गई थी।
विज्ञापन

एलएनजेपी और आईएलबीएस में हैं प्लाज्मा बैंक
राजधानी में आईएलबीएस और एलएनजेपी अस्पताल में प्लाज्मा बैंक हैं, जहां कोरोना से ठीक होने वाला व्यक्ति प्लाज्मा दान कर सकता है। दान करने से पहले व्यक्ति की एंटीबॉडी जांच की जाती है। जिन लोगों में पर्याप्त एंटीबॉडी होती है, वह प्लाज्मा दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें