फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली पुलिस का फर्जी एसआई बनकर युवतियों से करता था दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने दबोचा, रिश्तेदारों समेत सामाजिक दायरे में भी खुद को एसआई बताता था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का फर्जी एसआई बनकर महिला पुलिस व अन्य युवतियों से दोस्ती करने वाले आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर स्थित लाडपुर निवासी साहिल के रूप में की गई है। उसने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी खुद को एसआई बता रखा था। आरोपी के कब्जे से एसआई का नकली पुलिस पहचान पत्र, जाली नियुक्ति पत्र और अन्य मुहर लगे पत्र बरामद हुए हैं।
आईजीआई जिले की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 के प्रस्थान प्रांगण में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम ने साहिल को पकड़ा। उसने दिल्ली पुलिस के लोगो वाली सफेद टी-शर्ट पहनी थी। पूछताछ में वह अपनी वर्तमान तैनाती के बारे में ठीक से नहीं बता पाया। मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दिल्ली के कैंप इलाके से दिल्ली पुलिस की वर्दी खरीदी थी। फोटोशाॅप के जरिए नकली पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा तैयारी
आरोपी साहिल ने खुलासा किया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वर्तमान में रोहिणी, दिल्ली में रिश्तेदार के साथ रह रहा है। आईजीआई हवाई अड्डे पर आने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि नकली एसआई बनकर उसने दिल्ली पुलिस के कई महिला पुलिसकर्मियों से दोस्ती कर ली थी। वह उनमें से एक से मिलने आया था। दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी ने पुष्टि की कि आरोपी ने सोशल मीडिया के ज़रिए उससे संपर्क किया था और खुद को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर तैनात 2024 बैच का सब-इंस्पेक्टर बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें