फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बीसीए की पढ़ाई छोड़कर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीए की पढ़ाई छोड़कर करने लगा साइबर ठगी, गिरफ्तार
विज्ञापन

-क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर करता था ठगी, बनाता था एपीके फाइल
-बाहरी जिला साइबर सेल इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला साइबर सेल ने बीसीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के लिए एपीके फाइल तैयार करता था। जालसाज नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करते थे। इस मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 22 मार्च को एक शिकायतकर्ता ने बाहरी जिला साइबर थाना पुलिस को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने 6177 हजार रुपये की ठगी की शिकायत की। पुलिस ने मामले की छानबीन की। जिसमें पता चला कि जालसाज नोएडा स्थित फर्जी काल सेंटर चलाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर पांच महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि एपीके एप्लिकेशन को जय किशन उर्फ ऋषभ तैयार करता है। पुलिस ने जय किशन की तलाश शुरू की। पुलिस ने छह जून को नोएडा के आदित्य वेव सिटी में उसके किराये के मकान में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एप्लिकेशन और वेबसाइट डेवलपमेंट कोर्स किया था। वह विभिन्न ग्राहकों के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पहले भूटानी समूह में लगभग 18 महीने तक महाप्रबंधक (बिक्री) के पद पर कार्य कर चुका है। बीसीए की पढ़ाई व अन्य काम छोड़कर ठगी करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें