फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बदमाशों का कहर: हथियार के बल पर होटल व्यवसायी से लूटी बीएमडब्ल्यू कार 

सार

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़ित ने सेक्टर 49 में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस, फाइल फोटो - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सलारपुर नाले के पास शनिवार को कथित तौर पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक होटल व्यवसाई से उसकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त श्याम जीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 के डी-ब्लॉक में रहने वाले होटल संचालक अमनदीप सिंह सेक्टर-78 स्थित महागुन अपार्टमेंट गए थे और आज सुबह करीब छह बजे अपनी बीएमडब्ल्यू कार (यूपी-17- बी-1000) से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक सलारपुर नाले के पास अमनदीप लघु शंका के लिए कार से उतरे, तभी मौके पर तीन हथियारबंद बदमाश आए और उनके साथ मारपीट की व कार, मोबाइल फोन आदि लूट लिए।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़ित ने सेक्टर 49 में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें