फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गुरुविंदर पाल बने अतिरिक्त न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। न्यायिक अधिकारी गुरुविंदर पाल सिंह को बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे ने उन्हें शपथ दिलाई। इस नियुक्ति के साथ दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कामकाजी संख्या बढ़कर 50 हो गई है। न्यायालय की स्वीकृत संख्या 60 है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 5 अक्तूबर को गुरुविंदर पाल सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी। कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में आठ न्यायिक अधिकारियों (जिनमें सिंह भी शामिल हैं) की सिफारिश की थी। इनमें से सात नामों को केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को मंजूरी दे दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें