पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। नंद नगरी निवासी सतीश सिलाई का काम करते हैं।
पीड़ित ने बताया कि उनके 24 साल के बेटे हिमांशु की शादी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से तय हुई थी। सोमवार को दोनों की कोर्ट में शादी होनी थी। इसे लेकर सोमवार सुबह दुल्हन के पिता शिव नारायण, चाचा नरेंद्र और भाई किशन उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान बातचीत में दुल्हन के परिजन भड़क गए। कहासुनी के बाद दुल्हन के पिता, चाचा और भाई ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी। सतीश को बचाने आई उनकी पत्नी सुधा को भी आरोपियों ने कई डंडे मार दिए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।