फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 50 लाख युवाओं को ‘हौसलों की उड़ान’ योजना से जोड़ेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा दिखाएंगे अपनी कला, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक होगा निखार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार 50 लाख युवाओं को ‘हौसलों की उड़ान’ योजना से जोड़ेगी। इसमें युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा निखारने, प्रदर्शित करने और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। 70 विधानसभा क्षेत्रों से हुनरमंद तलाशे जाएंगे। पूरी दिल्ली में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रतिभाशाली युवाओं को देश के जाने-माने कलाकारों को मेंटोर बनाकर इनके साथ जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली के प्रतिभाशाली युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। सितंबर में पहली प्रतियोगिता होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट के साथ मंगलवार को इस योजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को ये योजना विशेष पहचान देगी। पूरे देश में ये पहली ऐसी योजना है जो दिल्ली में लागू हुई है। इसके लिए इस साल 5 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। बैठक में मंत्रियों के साथ मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना की घोषणा उन्होंने दिल्ली विधानसभा में अपने बजट भाषण में की थी अब इसे लागू किया है। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के नेतृत्व में ये काम करेगी।
विज्ञापन




प्रतिभा निखारने का पहला सरकारी मंच
कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार दिल्ली का टैलेंट दुनिया को दिखाएगी। युवाओं में गीत, संगीत, आर्ट, डिजिटल आर्ट, विजुअल आर्ट के बहुत से कलाकार हैं जिन्हें मंच नहीं मिलता। प्राइवेट चैनलों से कम लोग प्रतिभा दिखा पाते हैं। उन्हीं के हौसलों को उड़ान देने के लिए योजना को शुरू किया है। सरकार पूरी दिल्ली के कोने-कोने में, झुग्गी बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले युवक व युवतियों के टैलेंट की तलाश करेगी।
विज्ञापन





छह प्रकार की कला में तलाशा जाएगा टैलेंट
कपिल मिश्रा ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में टैलेंट हंट कार्यक्रम होंगे। इसमें जोनल, जिला, राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें छह प्रकार की कलाएं चुनी गई हैं जिनमें गायन, नृत्य, कविता, शिल्प कला विजुअल आर्ट, डिजिटल आर्ट और थियेटर शामिल हैं। सभी श्रेणियों में राज्य स्तर की एक मेगा टैलेंट हंट प्रतियोगिता होगी। फाइनल प्रतियोगिता सीएम कप के नाम से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें