फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नहीं होंगे दिल्ली के बाजार, व्यापारी बोले-कोरोना की रोकथाम में करेंगे मदद

Sat, 21 Nov 2020 05:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कारोबारियों से बात करते सीएम... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी बाजार को बंद नहीं करना चाहती। इस दौरान सीएम की अपील पर व्यापारियाें ने कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि बाजार में कोई भी बिना मास्क मिले, तो उसे खुद निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे अपने वालेंटियर्स को मास्क बांटने के लिए सड़क पर उतारें। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सांसदों, विधायकों, पार्षदों और स्वयंसेवकों से भी निशुल्क मास्क वितरित करने का आह्वान किया है।

व्यापारियों से बातचीत के बाद सीएम ने ट्वीट कर दिल्ली के निवासियों से इसकी जानकारी साझा की। ट्वीट में सीएम ने लिखा, ‘आज मैंने मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बात की। उनकी चिंता को दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार की मंशा किसी भी बाजार को बंद करने की नहीं है। एसोसिएशन के लोग सुनिश्चित करें कि बाजार में कोई भी बिना मास्क के मिले, तो उसे निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, सभी दुकानदार अपनी दुकान पर हैंड सैनिटाइजर और मास्क भी अवश्य रखें।’
विज्ञापन


सरकार बढ़ा रही आईसीयू बेड
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आगामी कुछ दिनों में 663 आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। केंद्र सरकार से भी 750 आईसीयू बेड मिलने का आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें