फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: बुखार होने पर डेंगू और मलेरिया का कराएं जांच, बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का भी है खतरा

Tue, 20 Jul 2021 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर आर.एस रौतेला का कहना है कि इस समय अगर किसी को बुखार हो रहा है या किसी भी कारण से शरीर अस्वस्थ है तो उसे सिर्फ कोरोना न समझें। क्योंकि बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का काफी खतरा रहता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस मौसम में कोरोना के अलावा डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के होने का भी खतरा है। ऐसे में जरूरी है की इन रोगों से बचने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरती जाए।

विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर आर.एस रौतेला का कहना है कि इस समय अगर किसी को बुखार हो रहा है या किसी भी कारण से शरीर अस्वस्थ है तो उसे सिर्फ कोरोना न समझें। क्योंकि बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का काफी खतरा रहता है। 

उन्होंने कहा कि डेंगू व मलेरिया का मच्छर पानी में पनपता है। इसलिए जरूरी है कि लोग घरों में पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बारिश के मौसम में लोग अपने घरों में लगे कूलर को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। कूलर के पानी को पूरी तरह से निकाल कर, उसे सुखाकर दोबारा से पानी भरें।
विज्ञापन


समय-समय पर पानी बदलते रहें। घरों में रखे मटकों, गमलों, टायरों में भी पानी जमा नहीं होने दें। इसके साथ ही छत पर भी पानी की निकासी का इंतजाम करें। सावधानी बरत कर हीं लोग मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। बुखार आदि होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं नहीं लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें