नई दिल्ली के जीबी रोड स्थित पीपुल्स ओन फाउंडेशन और चिराग गर्ल्स एजुकेशन फाउंडेशन सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय गैर सरकारी संगठन है इन्होंने जीबी रोड के 16 से 25 साल तक के युवाओं के लिए ‘जीबी रोड के उभरते सितारे नाम की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य वहां के निवासियों और वहां आने वाले लोगों के बीच कोरोना के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है प्रतियोगिता को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था और इसमें प्रतिभागियों ने कोरोना से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर, बैनर, कविता और निबंध प्रस्तुत किए।
फिरोज बख्त अहमद और जाहिद शेख ने प्रतियोगिता में बतौर जज का मौजूद रहे। पीपुल्स ओन फाउंडेशन के संस्थापक तल्हा जमीर ने कहा स्थिति को सामान्य दिखाने के लिए निराशा के माहौल से बाहर निकल कर लोगों ने बाहर घूमना शुरू कर दिया है और अब लोग ऐसे घूम रहे हैं जैसे कोरोना है ही नहीं।
इस प्रवृत्ति को देखते हुए और विशेष रूप से जीबी रोड में इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए हमने सोचा कि क्यों ना जागरूकता अभियान चलाया जाए और ये अभियान लोगों के द्वारा अभियान चलाया जाए। हमने पहले भी पोस्टर और बैनर अभियान चलाए हैं लेकिन इसे हमारे एनजीओ द्वारा चलाया गया है।
इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया क्षेत्र कि 20 वर्षीय जेबा को कोरोना काल के दौरान सामाजिक दूरी के महत्व पर अपने पोस्टर के लिए पोस्टर श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। वहीं 19 वर्षीय वजीहा दूसरे स्थान पर रहीं जिन्होंने कोरोना के दौरान जीबी रोड पर इसका क्या प्रभाव पड़ा ये बताने का काम किया। और वहीं तीसरे स्थान पर रहे फरमान
विजेताओं को दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति चुनाव और पर्यावरण और वन कैबिनेट मंत्री एमएलए बल्लीमारान, इमरान हुसैन से सर्टिफिकेट प्राप्त हुए। विजेताओं में से एक ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
मुझे जीतने की उम्मीद नहीं थी। मैं प्रतियोगिता में इसलिए शामिल हुआ क्योंकि मुझे इसका विषय बहुत पसंद आया। लेकिन एमएलए इमरान से पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए गौरव का विषय हैमुझे इस बात की भी खुशी है कि आयोजकों ने पूरे जीबी रोड में मेरी पोस्टर कविता को लगाया है।