फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit : विदेशी मेहमानों को पुराने किले में रात्रि भोज देंगे पीएम, बताएंगे भारतीय संस्कृति का महत्व

Thu, 16 Mar 2023 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

खासकर महाभारत काल के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए पुराने किले में जी-20 सम्मेलन के बाद रात्रि भोज देंगे। 
विज्ञापन
Purana Qila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 सम्मेलन के दौरान आने वाले विदेशी मेहमानों को प्राचीन भारतीय संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। खासकर महाभारत काल के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए पुराने किले में जी-20 सम्मेलन के बाद रात्रि भोज देंगे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पुराने किले में रात्रि भोज देने की ज्यादा संभावना है। इसके अलावा लाल किला, अक्षरधाम मंदिर व कर्तव्य पथ पर भी रात्रि भोज देने की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए देश की सुरक्षा एजेंसियों व दिल्ली पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

जी-20 सम्मेलन दिल्ली में नौ सितंबर को होगा। इसमें 29 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 15 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख आएंगे। विदेश मंत्रालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के लिए 9 व 10 सितंबर की रात रात्रि भोज देंगे। 
विज्ञापन


रात्रि भोज पुराने किले में देने की सबसे प्रबल संभावना हैं। एएसआई पुराने किले में खुदाई कर रहा है। खुदाई के दौरान महाभारत कालीन अवशेष मिल रहे हैं। विदेशी मेहमानों को ये बताया जाएगा कि मुगलों ने यहां कब-क्या निर्माण किया और क्या-क्या नष्ट कर दिया। 

तैयारियों से संतुष्ट नजर आए अमित शाह
जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह संतुष्ट नजर आए। दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारियों को लेकर गृह मंत्रालय में डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर कैसी सुरक्षा होगी, एयरपोर्ट से विदेशी मेहमान होटल तक कैसे पहुंचेंगे, प्रगति मैदान की सुरक्षा कैसी होगी, विदेशी मेहमानों के लिए रूट कैसे लगेंगे, हॉस्टल की सुरक्षा कैसी होगी और रात्रि भोज पर कैसी सुरक्षा होगी आदि के बारे में बताया गया। 

इस दौरान गृहमंत्रालय के अधिकारी व दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृहमंत्री व अधिकारियों को ये जानकारी दी। गृहमंत्रालय सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री एक महीने बाद अप्रैल में फिर तैयारियों का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें