फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, धर्म परिवर्तन कर निकाह फिर सामूहिक दुष्कर्म, मौलवी समेत चार गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 04:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

फरीदाबाद की युवती से दिल्ली के जामिया नगर निवासी साहिल नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद मेरठ में धर्मांतरण कराकर निकाह किया। मेरठ में युवती से छह से ज्यादा लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की युवती से दिल्ली के जामिया नगर निवासी साहिल नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद मेरठ में धर्मांतरण कराकर निकाह किया। मेरठ में युवती से छह से ज्यादा लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी ससुर खुर्शीद, सास तस्लीम, देवर जैद और मौलवी मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी साहिल और एक अन्य आरोपी गाजियाबाद स्थित डासना जेल में बंद हैं। पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि साहिल के खिलाफ पहले से 10 से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह हथियारों के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2021 में युवती की इंस्टाग्राम पर साहिल से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि साहिल ने पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया। बाद में वह युवती को जामिया नगर लेकर आया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद साहिल अपने साथियों की मदद से पीड़िता को बंदूक की नोक पर मेरठ ले गया।

2021 से लगातार यौन उत्पीड़न
दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत मिली। इसके बाद 14 मई को पुलिस ने युवती से संपर्क कर मामला दर्ज किया। युवती ने पुलिस को बताया कि 2021 से 2025 के बीच उसका लगातार यौन उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन


ससुर, देवर व मौलवी समेत कई ने किया दुष्कर्म : 
युवती ने पुलिस को बताया कि मेरठ में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर साहिल से निकाह कराया गया। इस दौरान उसके साथ लगातार यौन उत्पीड़न होता रहा। उसके ससुर खुर्शीद, देवर जैद, मौलवी मोहम्मद खालिद व हाजी समेत कई और लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि मौलवी के साथ आने वाले लोग भी उसका शोषण करते थे। युवती की एक बेटी भी है।

पिता ने दर्ज नहीं कराई गुमशुदगी रिपोर्ट  
पुलिस के अनुसार, युवती 2025 में मेरठ  से भागकर दिल्ली पहुंची थी। उसके लापता होने के बाद भी पिता ने कोई गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। युवती के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। युवती कहना है, वह मानसिक सदमे में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें