दिल्ली में एक छात्र की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपने दोस्त को फोन का पासवर्ड नहीं दिया था। पीतमपुरा में छात्र का शव पुलिस को बरामद हुआ है। मृतक छात्र के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।
दिल्ली में एक छात्र की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपने दोस्त को फोन का पासवर्ड नहीं दिया था। पीतमपुरा में छात्र का शव पुलिस को बरामद हुआ है। मृतक छात्र के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना 21 अप्रैल की है। पुलिस ने महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट रोहिणी के बीबीए छात्र मयंक सिंह को साथी की हत्या के आरोप में पिलखुवा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस को रविवार को पीतमपुरा के एक निर्जन पार्क में शव की सूचना मिली थी। मृतक के पास ही एक बड़ा सा टेडी भी मिला है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बतया कि पड़ताल के दौरान ड्रग्स भी मिली हैं।
पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल के दौरान 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे और पाया कि आरोपी और उसका साथी पार्क में प्रवेश कर रहे हैं। जिस छात्र की हत्या की गई है वह अपने घर से कुछ दिनों से लापता था।