अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के सिगार किचन एंड बार रेस्टोरेंट के बाहर 9 नवंबर की रात दो बार हुई फायरिंग के मामले में विश्वास नगर के मानव समेत तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से स्कूटी, बाइक व वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है।
रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग गैंगस्टर हाशिम बाबा के करीबी योगेश शर्मा उर्फ योगी और गोलू ने रंगदारी के लिए करवाई थी। योगी और गोलू ने नाबालिगों के गिरोह शाहदरा शूटर से संपर्क किया। नाबालिगों से वादा किया गया कि वह हर शूटर को एक-एक लाख रुपये देंगे। गोली चलाने के बाद फायरिंग का वीडियो बनाकर उनको भेजना था। फायरिंग के दौरान रेस्टोरेंट के गार्ड रवि ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई थी। उसमें मानव गोली लगने से जख्मी हो गया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 10 नवंबर को झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र के सिगार किचन एंड बार रेस्टोरेंट की मैनेजर बब्बर ने विवेक विहार थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।