सीएक्यूएम की विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में वाहन श्रेणियों के अनुसार उत्सर्जन, उससे जुड़े जोखिम, ईवी की तैयारियों और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का आकलन किया गया।
सीएक्यूएम की विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली एनसीआर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा की गई। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बताया कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अशोक झुनझुनवाला ने की, जबकि सह-अध्यक्षता डॉ. प्रो. रणदीप गुलेरिया ने की।
विज्ञापन
बैठक में दिल्ली एनसीआर में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें वाहन श्रेणी के अनुसार उत्सर्जन योगदान का आकलन, लोगों पर पड़ने वाले जोखिम, इलेक्ट्रिक वाहनों की तैयारी और आवश्यक बुनियादी ढांचे की जरूरतों पर विचार किया गया।