फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : एनएसजी में कोरोना वायरस से पहली मौत, संक्रमित अधिकारी का निधन

Wed, 05 May 2021 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनएसजी में बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गयी।
विज्ञापन
बीके झा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसजी में बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि ग्रुप कमांडर (समन्वय) बीके झा को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में बुधवार तड़के झा की मौत हो गयी।

विज्ञापन


एनएसजी में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है। वह अधिकारी बल की प्रशासनिक इकाई में काम करते थे। वह 53 साल के थे। बीएसएफ कैडर के 1993 बैच के अधिकारी झा बिहार के रहने वाले थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से वह 2018 में प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में शामिल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दोनों बलों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से अधिकारी के निधन पर शोक जताया है।

एनएसजी ने ट्विटर पर संदेश में कहा, ‘‘डीजी और एनएसजी के सभी कर्मी झा के निधन से शोक में हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’  बीएसएफ ने कहा कि वह इस कठिन समय में अधिकारी के परिवार के साथ है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोमवार तक एनएसजी में कोविड-19 संक्रमण के 430 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और इनमें से 59 मरीज उपचाराधीन हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दोनों बलों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से अधिकारी के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


बीएसएफ ने कहा कि वह इस कठिन समय में अधिकारी के परिवार के साथ है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोमवार तक एनएसजी में कोविड-19 संक्रमण के 430 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और इनमें से 59 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें