फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः अलीपुर में ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, दंपती और एक अन्य घायल

Mon, 30 Dec 2019 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीपुर के बख्तावरपुर गांव में रविवार दोपहर को बाइक सवार 4 बदमाशों ने जिम मालिक व उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दंपती व टायर की दुकान का मालिक गोली लगने से जख्मी हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा का कहना है कि जिम मालिक नवीन उर्फ नरेंद्र (38) के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रंजिश में नवीन पर हमला हुआ।

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा के मुताबिक, नवीन परिवार के साथ मॉडल टाउन में रहता है। परिवार में पत्नी संगीता (30) व अन्य सदस्य हैं। नवीन मॉडल टाउन इलाके में जिम चलाते हैं। कुछ दिन पहले इनके एक रिश्तेदार की पल्ला गांव में मौत हो गई थी। रविवार को शोक सभा थी। नवीन, संगीता व एक अन्य युवक के साथ पल्ला गांव अपनी कार से गया था।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय वह बख्तावरपुर गांव में कार के टायरों की अलाइनमेंट करवाने के लिए पुष्कर नामक शख्स की दुकान पर रुक गया। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक वहां पहुंचे।

आते ही बदमाशों ने नवीन व संगीता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दंपती व टायरों की दुकान का मालिक पुष्कर गोली लगने से जख्मी हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से भगदड़ मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नवीन, संगीता और पुष्कर को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि नवीन के खिलाफ अवैध हथियार और दुष्कर्म के दो मामले दर्ज हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रंजिश में नवीन पर हमला हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें