फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Hospital Fire: बेबी केयर के बाद दिल्ली के एक और अस्पताल में लगी आग, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां

Tue, 28 May 2024 12:32 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम विहार के एक अस्पताल से आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।  
विज्ञापन
आई मंत्रा अस्पताल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के बाद एक और सूचना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मंगलवार को आई मंत्रा अस्पताल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने पांच से छ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले ढाई साल में 77 घटनाएं
विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के दौरान दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की 77 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एम्स, सफदरजंग, आरएमएल जैसे अस्पताल भी शामिल हैं।

लगातार आग लगने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसे लेकर उदासीन है। किसी भी हादसे के बाद कुछ दिन तक इसे लेकर चर्चाएं होती हैं, बाद में समय बीतने के साथ घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रशासन समय रहते बचाव के इंतजाम कर ले तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुआ था विवेक विहार में हादसा
दिल्ली के विवेक विहार में बीते शनिवार की रात बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में सात मासूमों की मौत हो गई थी। हादसे के समय अस्पताल में कुल 12 नवजात भर्ती थे। आग लगने पर पुलिस, दमकल विभाग, अस्पताल स्टाफ व पब्लिक ने किसी तरह अस्पताल की इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की के रास्ते सभी 12 बच्चों को निकाला। विवेक विहार सी-54 में बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल के नाम से छोटा सा अस्पताल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें