फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर लगी आग, दमकल के आठ वाहनों ने पाया काबू

Sun, 24 Jan 2021 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश की राजधानी में संसद मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार तड़के आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग से किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद घटनास्थल पर दमकल के आठ वाहनों को भेजा गया। 
विज्ञापन


आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग कमरा संख्या 101 से शुरू हुई थी। यहां बिजली के कुछ उपकरणों की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें