फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतमपुरा में टावर हाइट अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल धधकी

विज्ञापन
पीतमपुरा की इमारत में आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकल कर्मी। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
पीतमपुरा में टावर हाइट अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल धधकी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पीतमपुरा इलाके में बुधवार देर रात टॉवर हाइट अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई। इससे दस मंजिला अपार्टमेंट में धुंआ फैल गया और वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालंाकि पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कारोबारी नरेंद्र जैन सपरिवार पीतमपुरा के टॉवर हाइट अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या बी 502 में रहते हैं। रात करीब 1 बजे उनके फ्लैट में आग लग गई। धुंआ निकलते देख लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। आसपास के फायर स्टेशन से करीब 14 गाड़ियों के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। चूंकि दस मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना थी इसलिए दमकलकर्मी अपने साथ स्काई लिफ्ट भी लाए थे। दमकलकर्मियों को फ्लैटों में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्काई लिफ्ट का प्रयोग करने में बाधा आई क्योंकि पार्किंग में गाड़ियां खड़ी थी। आखिर 14 गाड़ियों की मदद से करीब पौने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसमें फंसे पप्पी (कुते का बच्चा) को भी बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें