दिल्ली के जामिया नगर इलाके के पास झुग्गियों में बुधवार दोपहर आग लगने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।