फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस रिसाव से लगी आग, वृद्ध महिला की मौत

Mon, 29 Jul 2019 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निहाल विहार इलाके में रसोई गैस सिलेंडर से हुए गैस रिसाव से एक मकान में आग लग गई। आग में झुलसने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में दंपतीू और उनकी बेटी मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान रमा देवी (60) के रूप में हुई। जबकि घायलों में रविंद्र, उनकी पत्नी उमा और बेटी प्रिया शामिल हैं। रविंद्र सपरिवार ई ब्लॉक लक्ष्मी पार्क में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं। उनके परिवार में आठ सदस्य हैं। रमा देवी भी रविंद्र की रिश्तेदार थीं।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर रमा देवी रसोई में खाना बना रही थीं। रेगुलेटर ठीक से नहीं लगा होने से गैस लीक होने लगी। इसी दौरान अचानक आग लग गई और रमा देवी उसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


उनके शोर मचाने पर रविंद्र, उसकी पत्नी और बेटी वहां पहुंचे। रमा देवी को बचाने के प्रयास में रविंद्र और उसकी पत्नी के हाथ जल गए जबकि बेटी के बाल जल गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। करीब 80 फीसदी झुलसी रमा देवी को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें