फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ग्रेटर कैलाश में एक पैथलैब में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर 

Mon, 10 May 2021 11:48 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इलाके के एक निजी पैथलॉजी लैब में आग लगी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। डॉ. पी भसीन पैथलैब में आग लगी है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। काफी देर बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

वहीं इससे पहले चितरंजन पार्क इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई थी। पुलिस और दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घर के अंदर 75 वर्षीय बुजुर्ग और मानसिक रूप से बीमार 31 वर्षीय युवक फंसा था। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

पुलिस की टीम ने पहले सामने वाले बैडरूम का दरवाजा तोड़कर 75 वर्षीय सोमीर को बचा लिया। इसके बाद घर अंदर एक कमरे में फंसे बेटे अग्निभा को बचाया गया। अग्निभा धुंए की चपेट में आ गया। फौरन उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। समय पर बचाव होने की वजह से पिता-पुत्र की जान बच गई। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। महिला पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रही।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार तड़के 3.03 बजे पुलिस को एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई निरंकार व बाकी स्टाफ के साथ आई-1600 नंबर में पहुंच गए। वहां पुलिस को कल्याणी चटर्जी मिली। उन्होंने बताया कि घर के अंदर उनके पति सोमीर व मानसिक बीमार उनका बेटा अग्निभा फंसे हुए थे। बेटे की गलती की वजह से घर में आग लगी है। अंदर से चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें