फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ग्रीन पार्क में पहली मंजिल स्थित कैफे और दुकान में आग, दमकल ने संभाला मोर्चा; कोई हताहत नहीं

Sun, 15 Nov 2026 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में एक हेलमेट की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी, जो एक कैफे और निवास स्थान भी है।
 
विज्ञापन
आग को काबू करने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में एक हेलमेट की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी, जो एक कैफे और निवास स्थान भी है।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से दुकान और कैफे में काफी नुकसान हुआ है। निवास स्थान पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और दमकल विभाग द्वारा जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें