फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हेड कांस्टेबल व आईबी कर्मी अंकित शर्मा को प्रवेश वर्मा देंगे एक महीने का वेतन

Sun, 01 Mar 2020 01:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एलान किया है कि वह उत्तर- पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मारे गए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शहीद रतन लाल और आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के परिवार को अपना एक-एक माह का वेतन देंगे।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने शनिवार ट्वीट किया कि दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसा के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद होने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल और आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिवारों को मैं बतौर सांसद मिलने वाली एक-एक महीने की तनख्वाह समर्पित करूंगा।

वहीं त्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके से जिला प्रशासन को तत्काल राहत के लिए शनिवार दिन भर 69 फॉर्म मिले हैं। रविवार तक इन सभी पीड़ितों को तत्काल नकदी सहायता सरकार मुहैया करा देगी। वहीं, जिला प्रशासन ने हिंसा में हुए जन-धन के नुकसान का तकरीबन आकलन कर लिया है। रविवार को सरकार इसका आंकड़ा भी जारी कर देगी।दंगा पीड़ितों के राहत कार्य में लगे अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने शनिवार दोपहर बाद उत्तर-पूर्वी जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान इलाके के हालात पर चर्चा करने के साथ राहत कार्यों की प्रगति पर भी बात हुई। बाद में मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन लोगों के घर जले हैं या जिनके यहां हिंसा में किसी की मौत हो गई है, उनको तत्काल 25-25 हजार रुपये की मदद देने का काम शनिवार को शुरू हुआ।

पहले दिन 69 आवेदन मिले हैं। आज इन लोगों को पैसा मिल जाएगा। इसके बाद एसडीएम से कहा गया है कि वह पीड़ितों के घर पर भी फॉर्म पहुंचाए। इससे लोगों को फॉर्म के लिए दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें