फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घर में चोरी करने वाली महिला केयर टेकर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम विहार इलाके की घटना, बीमार मां की देखभाल के लिए रखा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार पूर्व थाना पुलिस ने घर में चोरी करने महिला केयर टेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मकान मालकिन की मां की पर्स से नकदी और गहने लेकर भाग गई थी। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर गहने बरामदगी का प्रयास कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 4 सितंबर को पश्चिम विहार पूर्व थाना पुलिस को एक घर में चोरी की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता 52 साल की मोनिका मिली। जिसने बताया कि वह कामकाजी महिला हैं। उनके साथ 79 साल की उनकी मां भी रहती हैं। 28 अगस्त को बीमार होने पर मां को अस्पताल में भर्ती कराया था। 31 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिली। उनकी देखभाल के लिए गुरुग्राम स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी से महिला केयर टेकर को काम कर रखा। वह 31 अगस्त से घर में काम करने लगी। 2 सितंबर को वह काम पर गई थी। दोपहर में उनकी मां का फोन आया। उन्होंने बताया कि केयर टेकर अपने लिए बाहर से खाना लेने जाने की बात कहकर गई है लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं आई है। वह घर पहुंची और केयर टेकर के मोबाइल पर फोन लगाया, उसका फोन बंद मिला। जांच करने पर पता चला कि घर से उनकी मां का 20 ग्राम की दो सोने की चूड़ियां और 10 से 15 हजार रुपये गायब हैं। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। संदिग्ध महिला का फोटो लेकर पुलिस ने आवासीय सोसाइटी में पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। 16 सितंबर को आरोपी महिला के बारे में सूचना मिली कि उसे उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें