फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी जिले में किसानों ने पुलिसवालों से छीने दो वायरलेस सेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली (पुरुषोत्तम वर्मा)। मंगलवार को किसानों ने न सिर्फ दिल्ली पुलिस के जवानों से मारपीट कर सरकारी और निजी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया, बल्कि बाहरी जिले में पुलिस के वायरलेस सेट नेटवर्क पर भी कब्जा कर लिया था। हिंसक किसान काफी देर तक पुलिस के वायरलेस मेसेज सुनते रहे। उपद्रवी समयपुर बादली थाना इलाके में पुलिसवालों से एक पिस्टल और 10 कारतूस भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गृह मंत्रालय के कार्रवाई के आदेश के बाद पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव एक-एक एफआईआर पर खुद नजर रख रहे हैं। उनके निर्देश के बाद ही एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिस आयुक्त खुद एफआईआर का मजमून भी चेक कर संशोधन के सुझाव भी दे रहे हैं।
बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीकरी बॉर्डर से चलकर किसान नांगलोई टी-प्वाइंट पर रुक गए थे। यहां से इनको नजफगढ़ जाना था। किसानों ने यहां बड़े कंटेनर को पलट दिया और हिंसा पर उतारू हो गए। उग्र किसानों ने यहां पश्चिमी विहार थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से दो वायरलेस सेट छीन लिए। कुछ देर बाद 100 नंबर पर वायरलेस सेट छीनने की सूचना दे दी गई। इसके आधे से पौने घंटे बाद उन वायरलेस सेट की फ्रिक्वेंसी बंद की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम तक इन वायरलेस सेट का कुछ पता नहीं लगा था।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नांगलोई टी प्वाइंट पर उग्र किसान 180 आंसू गैस के गोले और गन छीनकर ले गए। दिल्ली पुलिस ने इन आंसू गैस के गोलों को तलाशने के लिए अभियान चला रखा है। बुधवार शाम तक इनका पता नहीं चला था। बाहरी जिले के नांगलोई थाने में चार व पश्चिमी विहार थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इन एफआईआर में 40 किसान संगठनों के नेताओं को नामजद किया गया है। इनमें डकैती की धारा 395 व हत्या के प्रयास जैसी धाराएं हैं।
आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का एक पंफलेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें 11 जनवरी की तारीख है। इसके मुताबिक, एसएफजे ने पंजाब के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से कहा था कि जो 26 जनवरी को खालिस्तान का झंडा इंडिया गेट पर फहराएगा, उसे ढाई लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इसी पंफलेट में कहा गया था कि नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसान गणतंत्र दिवस की परेड के समानांतर एक ट्रैक्टर रैली निकालेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें