फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर जहर खाने वाले किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। टीकरी बॉर्डर पर जहर खाने वाले किसान जय भगवान (42) की मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसान आंदोलन को खत्म करने का तरीका बताया है।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहतक के पाकस्मा गांव निवासी जय भगवान ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर मंच के पास जहर खा लिया था। यह मंच दिल्ली के मुंडका थाना इलाके में आता है। इस कारण किसान को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन बहादुरगढ़ इलाके में हो रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जय भगवान किसान आंदोलन के दौरान सेवा कर रहे थे। जय भगवान ने जहर खाने से पहले देशवासियों के नाम एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें किसान आंदोलन को खत्म करने का तरीका बताया है। साथ ही लिखा है कि ये आंदोलन न रहकर मुद्दों की लड़ाई बनकर रह गया है।
ऐसे में आंदोलन को खत्म करने का तरीका ये है कि सभी राज्यों से दो-दो किसान नेताओं को बुलाया जाए। सभी किसान नेताओं से मीडिया के सामने उनकी राय पूछें। अगर सरकार के साथ ज्यादा किसान नेता हैं तो किसानों को आंदोलन खत्म कर देना चाहिए। अगर ज्यादा किसान नेता कानूनों के विरोध में हों, तो सरकार को कानून तुरंत वापस ले लेने चाहिए। पुलिस ने जय भगवान के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें