फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गणपति को दी विदाई, 10 दिवसीय महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दस दिनों तक चले गणपति महोत्सव का समापन भक्तिमय माहौल और हर्षोल्लास के साथ हुआ। विसर्जन के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ बप्पा को नम आंखों से विदाई दी। संस्था के चेयरमैन राकेश बिंदल ने बताया, उन्होंने इस बार भी पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पंडाल के पीछे इको-फ्रेंडली गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। एक सप्ताह के भीतर वह स्थान पूर्ववत हो जाएगा। उन्हें संतोष है कि यह महोत्सव पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहा। उन्होंने आगे बताया कि इस बार महोत्सव में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री हर्ष मल्होत्रा, समेत अन्य लोगों ने पंडाल में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और मूर्ति की कलाकृति की सराहना की। वाइस चेयरमैन सत्यभूषण जैन ने कहा, 10 दिन न केवल पूजा-पाठ के थे, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक भी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें