फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तलवार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में शनिवार रात छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनों, उसके परिजन और भाई पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो भाई अकसर उसकी बेटियों से छेड़छाड़ करते थे। शनिवार रात में दोनों भाई अशोभनीय भाषा में बात कर रहे थे। उनकी बेटियों ने इसका विरोध किया और इसकी जानकारी परिजनों को भी दी। परिजनों ने दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की। इसी बात पर दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने तलवार निकालकर दोनों बहनों के साथ साथ उसके माता-पिता और भाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पांच लोगों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें