फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़ी ब्रांड का रैपर लगाकर बेच रहे थे नकली डिटर्जेंट पाउडर, छापा

Mon, 09 Mar 2020 06:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
छापामारी करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहांगीरपुरी इलाके में नामी कंपनी के रैपर लगाकर नकली डिटर्जेंट पाउडर बेचने का खुलासा हुआ है। अदालत के आदेश के बाद शनिवार को पुलिस टीम ने गली नंबर पांच में स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली डिटर्जेंट पाउडर बरामद किया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि गोदाम मालिक घड़ी ब्रंाड का रैपर लगाकर नकली डिटर्जेंट पाउडर बेच रहा था। जानकारी के मुताबिक घड़ी डिटर्जेंट कंपनी व उनके अधिकारियों को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि उनका पाउडर घटिया हो गया है। जांच में पता चला कि जहांगीरपुरी में उनके ब्रांड के नाम से नकली पाउडर बनाकर बेचा जा रहा है।

आरोपी नकली डिटर्जेंट पर उनके नामी ब्रांड के रैपर लगाकर बेच रहे थे। इस पर कंपनी की ओर से कड़कड़डूमा कोर्ट में ट्रेड मार्क को लेकर एक याचिका दायर की गई।
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर नियुक्त कमिश्नर और पुलिस टीम ने जहांगीरपुरी के गली नंबर 5 स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। कंपनी के अधिकारी मनोज सिंह ने बताया इस दौरान गोदाम से करीब 10 क्विंटल नकली डिटर्जेंट पाउडर मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें