फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यूपी के हरदोई निवासी फैक्टरी कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन


-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, फैक्टरी कर्मी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था घर, रास्ते में हो गया था युवक से झगड़ा
-सभी दोस्त भागकर पहुंच गए घर, मंगलवार सुबह फैक्टरी कर्मी का शव सड़क किनारे मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त यूपी के हरदोई स्थित गांव पंचकोहरा निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राहुल अपने दोस्तों के साथ नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रहता था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित जूते बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। उसके दोस्त नीतिश ने बताया वेतन मिलने के बाद सभी ने फैक्टरी के पास पार्क में पार्टी की। इसके बाद सभी होलंबी और भोरगढ़ स्थित अपने कमरे पर जाने लगे। रास्ते में राहुल का पैर युवक से टकरा गया। युवक उससे हाथापाई करने लगा। उनलोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। सभी औद्योगिक क्षेत्र स्थित चौराहे पर पहुंचे। जहां झगड़ा करने वाला युवक अपने तीन चार साथियों के साथ मौजूद था। उनलोगों को देखते ही सभी उनकी तरफ दौड़े। सभी वहां से अलग अलग दिशा में भागने लगे। नीतिश ने बताया कि सभी अपने-अपने कमरे पर पहुंच गए। लेकिन नीतिश नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला। राहुल के मामा ने युवकों पर राहुल की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें