फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सभी बाजारों की भी बदलेगी सूरत : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चांदनी चौक की तरह ही दिल्ली की सभी मार्केट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। चांदनी चौक पॉयलट प्रोजेक्ट है। इसी तरह से अन्य मार्केट को विकसित कर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही सरकार दिल्ली बाजार नाम से एक पोर्टल बनाने की योजना तैयार कर रही है। इस पोर्टल पर कौन सी मार्केट किस वजह से मशहूर है समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन के साथ रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में ये बातें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही व्यापार को ट्रैक पर लाया जाएगा। दिल्ली दो करोड़ लोगों का एक परिवार है। इस पूरे परिवार ने मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ा। दिल्ली मॉडल की चर्चा विदेश में भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा होगी। कार्यक्रम का संचालन चैंबर ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने किया।
दिल्ली ऐसा राज्य जहां दोबारा लॉकडाउन नहीं हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो करोड़ के परिवार की वजह से ही दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया गया। इसके पीछे यह सोच थी कि ऐसा नहीं हो कि कोरोना से तो बच जाए और भुखमरी से मर जाए। रोटी भी खाने को नहीं मिले। कोरोना की स्थिति को कंट्रोल करने में दिल्ली सरकार कामयाब रही। दिल्ली सरकार स्टार्ट अप योजना लेकर आ रही है। रोजगार बाजार का अनुभव अच्छा आ रहा है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत कैसे लोगों को लोन मिले, इस पर भी सरकार काम कर रही है। बैंकों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द दूर होगी सार्वजनिक परिवहन की परेशानी
व्यापारियों ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था शुरू करने के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। केंद्र से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो शुरू करने की मांग की गई है। ट्रायल के तौर पर इजाजत मिलनी चाहिए। कई बार केंद्र सरकार से मुद्दा उठाया है। व्यापारियों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्कल रेट विसंगतियों को दूर करेंगे।
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को दिया दिए सुझाव
व्यवसायी हर्षवर्धन बंसल ने निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सर्कल रेट कम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में लोग घर खरीदना चाहते है। सर्कल रेट तीन गुना ज्यादा है। इसे खत्म करने के लिए स्टैंप ड्यूटी कम किया जाए।
. साउथ एक्स मार्केट के अध्यक्ष विजय कुमार ने मेट्रो सर्विस शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग मेट्रो से ही बाजार पहुंचना ज्यादा पसंद करते है। सार्वजनिक वाहन की कमी की वजह से दुकान जल्द बंद करनी पड़ रही है।
. महिला कारोबारी मीनाक्षी दत्त ने महिला व्यवसायियों के लिए अलग से एक सेल बनाने की मांग की ताकि वह अपने परेशानी से अवगत करा सके।
. मार्बल एसोसिएशन प्रवीण गोयल ने कहा कि आर्गेनाइज मार्केट होनी चाहिए। कंझावला में मार्बल के लिए अलग से मार्केट दिया जाए ताकि चीन जैसे मार्बल दिल्ली में ही बन सके।
. चांदनी चौक मार्केट के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि बाजार का इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक होना चाहिए। कोरोना की वजह से ग्राहक नहीं आना चाहते है। अमृतसर की तरह ही पूरे बाजार को विकसित किया जाए। छह फीट की गलियों में तीन फुट के अतिक्रमण को खत्म किया जाए।
. खान मार्केट के प्रेसिडेंट संजीव मेहरा ने कहा कि व्यापारियों के लिए एक समन्वय समिति बननी चाहिए ताकि एनडीएमसी के साथ व्यापारी समन्वय कर व्यापार कर सके। अपनी शिकायत वहां ले जा सके।
विज्ञापन

. सदर बाजार के राकेश यादव ने कहा कि चांदनी चौक की तरह ही सदर बाजार का भी सौंदर्यीकरण होना चाहिए। ड्रेनेज सिस्टम ठीक हो और आर्थिक बोझ कम किया जाए।
. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के विनय नारंग ने कहा कि दिल्ली में एक ऑटो हब होना चाहिए ताकि लोगों को सहूलियत हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें