फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में बिना टिकट और इनविटेशन कार्ड के नहीं मिलेगा प्रवेश 

Sun, 17 Jan 2021 01:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
republic day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना का साया इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर भी पड़ने वाली है। इसको लेकर परेड में कई बदलाव किए गए हैं। कोरोना की वजह से परेड की लंबाई कम कर दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी सीमित कर दी गई है। इस बार सिर्फ 25 हजार लोग ही शिरकत कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि बिना टिकट या बिना इनविटेशन कार्ड के समारोह में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। जिसके पास टिकट या कार्ड होगा, वही परेड देख सकते हैं। पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इस बार परेड विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी। वहीं इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले तक जाती थी।

वहीं गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल परेड रविवार से शुरू हो गयी है। रिहर्सल रविवार के अलावा 18, 20 और 21 जनवरी के विजय चौक से इंडिया गेट के बीच राजपथ पर होगी। रिहर्सल को देखते हुए पूरे इलाके में रूट में बदलाव किया जाएगा। रिहर्सल परेड के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवायरी जारी कर इंडिया गेट, विजय चौक और राजपथ के आस-पास की कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी है।

सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक पुलिस - रफी मार्ग, राजपथ - जनपथ, राजपथ - मान सिंह रोड, राजपथ - सी हेक्सागन मार्ग सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। मार्ग बंद होने के कारण सुबह के वक्त नई दिल्ली से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें